1.

‘बहुत सुंदर है मेरी जन्मभूमि- रेम्सचैपल ।’ इस पंक्ति में फादर बुल्के की अपनी जन्मभूमि के प्रति कौन-सी भावनाएं अभिव्यक्त होती हैं ? आप अपनी जन्मभूमि के बारे में क्या सोचते हैं ?

Answer»

‘बहुत सुन्दर है मेरी जन्मभूमि’ इस पंक्ति के द्वारा फादर बुल्के का अपनी जन्मभूमि के प्रति प्रेम की भावना प्रकट होती है। वे अपनी जन्मभूमि से बेहद प्यार करते थे। तभी उनके मुंह से यह वाक्य निकला । जन्मभूमि की महक ही निराली होती है जिसके खातिर व्यक्ति अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देता है। मनुष्य कहीं भी रहें, अपनी जन्मभूमि को कभी नहीं भूल सकता । तन-मन-धन से इसकी रक्षा करूंगा। ऐसा कोई कार्य नहीं करूंगा जिससे मेरी जन्मभूमि को अपमानित होना पड़े। मेरी जन्मभूमि ही मेरी आन-बान-शान है।



Discussion

No Comment Found