Saved Bookmarks
| 1. |
बीमारी के अवकाश के लिए कक्षा-शिक्षक को पत्र लिखिए। |
|
Answer» 25, आशासदन, महात्मा गाँधी मार्ग, राजकोट। 28 – 11 – 2013 आदरणीय गुरुवर, कक्षा 8 (ब) कल शाम मुझे जोर की ठंड लगकर बुखार आ गया। डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने बताया कि यह मलेरिया बुखार है और इसका कुछ दिन तक ठीक ढंग से उपचार करना होगा। स्वस्थ होने में कम-से-कम एक सप्ताह तो लग ही जाएगा। अतएव आपसे प्रार्थना है कि मुझे एक सप्ताह का अवकाश प्रदान करें। इस बीच मेरी पढ़ाई का जो नुकसान होगा, मैं स्वस्थ होते ही उसकी पूर्ति कर लूँगा। आपका आज्ञाकारी शिष्य, महिपाल रांदेरिया। कक्षा 8 (ब) |
|