1.

बुद्धिमता या बुद्धिचातुर्य या दूरदर्शिता का ख्याल उदाहरण सहित समझाओ ।

Answer»

बुद्धिमता या दूरदर्शिता का ख्याल के उदाहरण निम्न है :

  1. अंतिम स्टोक का मूल्यांकन उसकी मूलकिंमत अथवा बाजार किंमत दोनों में से जो कम हो उसी किंमत से गिनना चाहिए ।
  2. हिसाबों में लेनदार बट्टा अनामत का प्रावधान नहीं किया जाता ।
  3. हिसाबों में डूबत ऋण अनामत का प्रावधान किया जाता है ।
  4. हिसाबों में देनदार बट्टा अनामत का प्रावधान किया जाता है ।
  5. अगर विनियोग की किंमत में कमी हो तो उसे हिसाबी बहियों में लिखा जाता है ।
  6. दीर्घकालीन करार में अगर 25% से कम काम हुआ हो तब सभी लाभ भविष्य के लिये अनामत रखी जाती है और उसे चालू काम में परिवर्तित कर दिया जाता है ।
  7. किये जानेवाले तमाम संशोधनों और विकास खर्च का लाभ भविष्य में मिलनेवाला होने के बावजूद जिस वर्ष खर्च किया हो उस वर्ष के लाभ-हानि खाते उधार किया जाता है ।
  8. जिस माल का बीमा न लिया गया हो उस माल की चोरी से हुआ नुकसान का प्रावधान तुरंत कर दिया जाता है ।
  9. बैंक द्वारा शकमंद ऋण पर का ब्याज ब्याज खाते जमा करने के बदले ब्याज उचिंत खाते जमा किया जाता है । रूढिचुस्तता के सिद्धांत के अनुसार ऐसे ब्याज की राशि ब्याज खाते जमा करने के बदले ब्याज उचिंत खाते जमा किया जाता है ।


Discussion

No Comment Found