Saved Bookmarks
| 1. |
'चारमीनार’ कविता पाठ का सारांश लिखिए। |
|
Answer» सुलतान कुली कुतुबशाह ने एक शहर का निर्माण करवाया। यह शहर हैदराबाद नाम से प्रसिद्ध है। वास्तव में यह कुली कुतुबशाह के स्वप्नों का नगर है। इसलिए यहाँ का हर मार्ग बहुत सुंदर है। उसके बनवाये चारमीनार के चार मीनारे हैं। वे गगनचुंबी हैं। उस चारमीनार की इमारत की दीवारें मिट्टी से बनी हैं मगर बहुत मज़बूत हैं। चारमीनार की नक्काशी का काम तो अद्वितीय है। उसके बनाये चार सौ साल का समय हुआ है। चारमीनार का निर्माण करवाकर कुली कुतुबशाह ने हम सबको मानवता का पाठ पढाया है। वह यही है कि ये चार मीनारें भारत में फैले चार धर्म हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एक ही हैं। अर्थ यह है कि हम सब भारतीय एक हैं और मानवता ही हमारा अंतिम लक्ष्य है। |
|