|
Answer» चित्ररेखाएंज संरचना के गुण चित्ररेखाएंज संरचना के गुण निम्नलिखित हैं ⦁ इसे समझना व कार्यान्वित करना सरल होता है। ⦁ प्रत्येक सेल का अपना गुण होता है, जिससे भूमि उपयोग तथा मृदा के प्रकार जैसे समीपस्थ लक्षणों को प्रदर्शित करने में सहायक होता है। ⦁ उच्च स्थानिक परिवर्तनशीलता को आसानी से प्रदर्शित किया जा सकता है। ⦁ प्रिन्टर, प्लॉटर जैसे अधिकांश उत्पादक उपकरण चित्ररेखापुँज में उपलब्ध होते हैं। ⦁ उपग्रह दूर संवेदन तथा अंकीय वायुचित्र से सीधे ही चित्ररेखाएंज में आँकड़े प्राप्त हो जाते हैं औरआँकड़ों के परिवर्तन की आवश्यकता नहीं होती। चित्ररेखा{ज संरचना के दोष चित्ररेखाएंज संरचना के दोष निम्नलिखित हैं ⦁ प्रत्येक सेल केवल एक गुण का ही भण्डारण करता है। ⦁ आँकड़ों के भण्डारण में उच्च कोटीय स्मृति व्यवस्था होती है और आँकड़ों के संपीडन की आवश्यकता होती है। ⦁ नेटवर्क संबंधों को सुचारु रूप से प्रदर्शित नहीं किया जा सकता। ⦁ मिश्रित सेलों की स्थिति में अशुद्धियाँ आ जाती हैं। ⦁ सेलों के खुरदरेपन से छोटे-छोटे लक्षण छूट जाते हैं।
|