| 1. |
चर्चा कीजिए:(क) क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व हैं? (ख) क्या कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है? |
Answer» (क) कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व नहीं हैं।यह हमारा भी उत्तरदायित्व हैं कि हम कचरे को कम उत्पन्न करें और हो सके तो उसको स्वयं निपटाने की कोशिश करें। (ख) हां, कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है। हमें कचरे में से पुनः उपयोग किए जाने वाले और पुनः न उपयोग किए जाने वाले अवयवों को पृथक कर लेना चाहिए। हमें अनुपयोगी अवयवों को पृथक कर उसे भराव क्षेत्र में फैला कर मिट्टी की परत से ढक देना चाहिए। उपयोगी कचरे को जो पुन: चक्रण हो सके उसी का अलग से निपटान करना चाहिए। आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।
इस पाठ (कचरा - संग्रहण एवं निपटान) के सभी प्रश्न उत्तर :
इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न : 1. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए: (क) लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कंपोस्ट में परिवर्तित नहीं करते? (ख) क्या आपने अपने कंपोस्ट-गड्ढे में लाल केंचुओं के अतिरिक्त किसी अन्य जीव को भी देखा है? यदि हाँ, तो उनका नाम जानने का प्रयास कीजिए। उनका चित्र भी बनाइए। 3. (क) घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं? (ख) यदि आपको एवं आपके मित्रों को किसी पार्टी में प्लास्टिक की प्लेट अथवा केले के पत्ते में खाने का विकल्प दिया जाए, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों? |
|