1.

दादाभाई नौरोजी को ‘ग्रैण्ड ओल्ड मैन ऑफ इण्डिया’ क्यों कहा जाता है ? राष्ट्रीय आन्दोलन में उनका क्या योगदान था ?यादादाभाई नौरोजी की प्रसिद्धि के क्या कारण थे ?

Answer»

दादाभाई नौरोजी को निम्नलिखित कारणों से ‘ग्रैण्ड ओल्ड मैन ऑफ इण्डिया’ कहा जाता है –

1. दादाभाई नौरोजी (1825-1917) ने 61 वर्ष भारत की सेवा की (40 वर्ष कांग्रेस की स्थापना के पहले और 21 वर्ष उसके बाद)। बाद में आप स्थायी रूप से इंग्लैण्ड में बस गये थे और वहाँ हाउस ऑफ कॉमन्स के सदस्य चुने गये थे। आप तीन बार 1886, 1893 और 1906 ई० में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।

2. कांग्रेस के मंच से सबसे पहले स्वराज्य माँगने का श्रेय दादाभाई नौरोजी को ही है। कलकत्ता अधिवेशन में उनके अध्यक्षीय भाषण में स्वराज्य पर ही बल दिया गया था। आपने कहा था कि हमें मेहरबानी नहीं, इंसाफ चाहिए।

3. दादाभाई नौरोजी पहले भारतीय नेता थे, जिन्होंने भारतीय जनता का ध्यान उस ओर खींचा कि देश पर ब्रिटिश शासन होने के कारण भारत की सम्पत्ति बड़ी तेजी से ब्रिटेने जा रही है। आपने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘पावर्टी एण्ड ब्रिटिश रूल इन इण्डिया’ में अपने ये विचार प्रकट किये थे।

4. डॉ० पट्टाभि सीतारमैया के अनुसार, दादाभाई नौरोजी का नाम भारतीय देशभक्तों की सूची में सबसे पहले आता है। इनका सम्बन्ध कांग्रेस की स्थापना के समय से ही इससे रहा और अपने जीवन के अन्तिम दिनों तक ये इसकी सेवा करते रहे। इन्होंने कांग्रेस को शिकायतें दूर करने वाली एक मामूली संस्था से उठाकर स्वराज्य-प्राप्ति के एक निश्चित उद्देश्य के लिए काम करने वाली एक राष्ट्रीय सभा बना दिया।

5. सी०वाई० चिन्तामणि के अनुसार, “वर्षों तक इंग्लैण्ड में और भारत में दिन-रात प्रतिकूल और अनुकूल परिस्थितियों में और ऐसी निराशाजनक दशाओं में भी, जिनमें किसी आदमी का दिल टूट जाता है, दादाभाई ने अटल भाव से पूर्ण नि:स्वार्थ भाव और शक्ति से मातृभूमि की सेवा की। गोखले के अनुसार, “अगर मनुष्य में कहीं दिव्यता हो सकती है तो वह दादाभाई नौरोजी में थी।”



Discussion

No Comment Found