Saved Bookmarks
| 1. |
‘डंका’ काव्य के आधार पर कवि क्या सीख देना चाहते हैं ? |
|
Answer» ‘डंका’ काव्य में कवि श्री भारती कहते हैं कि दुनिया के लोगों को खुशहाल बनाने के लिए जाति-व्यवस्थारूपी निष्ठुरता को समाप्त किया जाए। स्त्रियों की बुद्धिमत्ता पर विश्वास किया जाए और उनके प्रति हो रहे अन्याय को दूर किया जाए। स्त्रियों को पुरुषों के समान ही विकास का अवसर दिया जाए। सारी दुनिया में एक ही ईश्वर की सत्ता है, फिर धर्मों के नाम पर लड़ने की क्या जरूरत है। लोग जगह के लिए युद्ध न करें। कोई किसी का हक न मारे और सब समानता और स्वतंत्रतापूर्वक प्रेम-भाव से रहें। इस प्रकार डंका काव्य में कवि लोगों को प्रेम, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का संदेश देते हैं। |
|