1.

देशी बैंकर्स की चार विशेषताएँ लिखिए। 

Answer»

देशी बैंकर्स की चार विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

⦁    सरल कार्य-प्रणाली देशी बैंकर्स के कार्य करने का तरीका सरल होता है। इससे ऋण लेने की प्रक्रिया भी सरलता व शीघ्रता से पूर्ण हो जाती है।

⦁    भारतीय बहीखाता प्रणाली देशी बैंकर्स अपने हिसाब-किताब का लेखा भारतीय बहीखाता प्रणाली के अनुसार करते हैं।

⦁    गोपनीयता देशी बैंकर्स अपने ग्राहकों के लेन-देन के  विवरणों की गोपनीयता बनाए रखते हैं, जिससे इनकी प्रतिष्ठा बनी रहती है।

⦁    सीमित क्षेत्र इनके कार्य करने का क्षेत्र प्रायः गाँवों तक ही सीमित होता है।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions