1.

धीरे-धीरे सबकुछ बदल रहा है ।इस वाक्य में ‘बदल रहा है’ क्रिया है । यह क्रिया कैसे हो रही है – धीरे-धीरे । अतः यहाँ धीरे-धीरे क्रिया विशेषण है । जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं, ‘क्रिया विशेषण’ कहलाते हैं । जहाँ वाक्य में हमें पता चलता है कि क्रिया कब, कैसे, कितनी और कहाँ हो रही है, वहाँ वह शब्द क्रिया विशेषण कहलाता है ।क. ऊपर दिए गए उदाहरण को ध्यान में रखते हुए क्रिया विशेषण से युक्त पाँच वाक्य पाठ में से छाँटकर लिखिए ।ख. क्रिया विशेषण

Answer»

क्रिया विशेषणयुक्त वाक्य –

  1. उत्पादन बढ़ाने पर जोर है चारों ओर । (चारों ओर – स्थानवाचक क्रिया विशेषण)
  2. कोई बात नहीं यदि आप उसे (म्यूजिक सिस्टम) ठीक तरह से चला भी न सकें । (ठीक तरह से – रीतिवाचक क्रिया विशेषण)
  3. पेरिस से परफ्यूम मँगाइए इतना ही और खर्च हो जाएगा । (इतना परिमाणवाचक क्रिया विशेषण)
  4. वहाँ तो अब विवाह भी होने लगे हैं । (अब – कालबोधक क्रिया विशेषण)
  5. सामंती संस्कृति के तत्व भारत में पहले भी रहे हैं । (पहले – कालबोधक क्रिया विशेषण)

ख. क्रिया विशेषण

  • धीरे-धीरे – नल से पानी धीरे-धीरे टपक रहा है ।
  • जोर से – तेज हवा के झोंके से दरवाजा जोर से खुला ।
  • लगातार – कल से लगातार वर्षा हो रही है ।
  • हमेशा – सूर्य हमेशा पूर्व में उदय होता है ।
  • आजकल – आजकल महँगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ।
  • कम – अपरिचित व्यक्ति कम बातें करें ।
  • ज्यादा – इस वर्ष हमारे आचार्य जी का गुस्सा कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है ।
  • यहाँ – कल यहाँ नदी तट पर मेला लगा था ।
  • उधर – रमन, उधर नदी की ओर मत जाना ।
  • बाहर – इतनी गर्मी में बाहर निकलना अच्छा नहीं ।


Discussion

No Comment Found