1.

‘दिन में गुलमर्ग की शोभा’ का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

Answer»

दिन में गुलमर्ग का हरा-भरा रूप आँखों को मुग्ध कर देता है। धरती से लेकर आकाश तक हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। हरी घास के बीच तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। वातावरण में नई-नई कोपलें फूट आती हैं। सैलानी घुड़सवारी का आनंद लेते नजर आते हैं। हर क्षण नए अनुभव और रोमांच की सृष्टि होती है। आकाश में बादलों के नन्हे-नन्हे द्वीप तैरते दिखाई देते हैं। पगडंडियाँ भेड़-बकरियों के रेवड़ों से ढक जाती हैं। इस तरह दिन में गुलमर्ग की शोभा देखने लायक होती है।



Discussion

No Comment Found