1.

दिये गये मुहावरों के अर्थ बताते हुए वाक्य प्रयोग कीजिए-(क) चैन की साँस लेना(ख) फूटी आँख न सुहाना(ग) सीने पर साँप लोटना

Answer»

(क) चैन की साँस लेना = आराम अनुभव करना।

वाक्य प्रयोग-बिन्दू को मझली बहू के पास भेजकर जेठानी ने चैन की साँस ली।

(ख) फूटी आँख न सुहाना = अच्छा न लगना।

वाक्य प्रयोग-मझली बहू को बिन्दू के प्रति प्यार घरवालों को फूटी आँख ने सुहाता था।

(ग) सीने पर साँप लोटना = बहुत दुख अनुभव करना।

वाक्य प्रयोग-बिन्दू की आत्महत्या की खबर सुनकर मझली बहू के सीने पर साँप लोटने लगे।



Discussion

No Comment Found