1.

दुनिया के सबसे बड़े शो मैन का यह पहला शो था’ इस घटना के आधार पर एक रपट तैयार करें।1. रपट वस्तुनिष्ठ हो।2. रपट क्या, कौन, कब, कैसे, कहाँ आदि प्रश्नों के उत्तर देने लायक हो।3. रपट में लेखक का अपना दृष्टिकोण प्रकट हो।4. शीर्षक आकर्षक हो।

Answer»

पाँच साल के बच्चे ने हॉल को हँसीघर में बदल दिया लंदन :

आज शहर के प्रसिडेंसी हॉल को पाँच साल का चार्लस स्पेनसर चैप्लिन नामक बच्चे ने अपना गाना तथा भोलापन से हँसीघर में तब्दील कर दिया। हॉल में चैप्लिन की माँ हन्ना का गाना चल रहा था। अचानक उसकी आवाज़ फट गई। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। हन्ना स्टेज से हटने को मज़बूर हुई। मैनेजर के आदेश से हन्ना के पाँच साल के बच्चे को गाने के लिए स्टेज पर लाया गया। चैप्लिन ने अपने सहज भोलेपन से गाना शुरू किया। लोग खुश होकर स्टेज पर पैसे फेंकने लगे। बच्चा गाना रोककर पैसा बटोरने की घोषणा की। बच्चे के इस व्यवहार ने हॉल को हँसीघर में तब्दील कर दिया। लोग इस छोटे से बच्चे में भविष्य के मशहूर कलाकार को देख रहे थे।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions