1.

दूसरे देशों में और अपने देश में हम जो व्यवहार करते हैं, उसमें क्या अंतर है?

Answer»

दूसरे देशों में जाकर हम उनकी व्यवस्था का आदर करते हैं और उसका पालन करते हैं, जबकि अपने देश में हम यहाँ की व्यवस्था की अनदेखी करते हैं। दूसरे देशों में हम उनके स्वच्छता-संबंधी नियमों का पालन करते हैं। गाड़ी उन देशों के नियमों के अनुसार चलाते हैं।

उन देशों में बेईमानी करने की हिम्मत नहीं करते। परंतु अपने देश में हम न स्वच्छता का ध्यान रखते हैं, न गाड़ी की गति का और न ईमानदारी का। इस प्रकार दूसरे देशों में और अपने देश में हम जो व्यवहार करते हैं, उसमें बहुत अंतर है।



Discussion

No Comment Found