1.

दूसरे देशों में लोग स्वच्छता के प्रति कैसे जागरूक हैं?

Answer»

दूसरे देशों में लोग स्वच्छता को बहुत महत्त्व देते हैं। वे सड़कों पर थूकते नहीं है। कागज के टुकड़े यहाँ-वहाँ न फेंककर कूड़ादान में डालते हैं। सिगरेट के टुकड़े सड़क पर नहीं फेंकते। कुत्तों के मालिक अपने कुत्तों को सड़क गंदी नहीं करने देते।

समुद्र-तटों पर लोग खाली नारियल इधर-उधर नहीं डालते। वे अपने रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा रखते हैं। इस प्रकार दूसरे देशों के लोग स्वच्छता के प्रति बहुत जागरूक हैं।



Discussion

No Comment Found