| 1. |
Eassy on sada sach bolo in hindi |
|
Answer» ीवन में सत्य है, वह महान बन जाता है । क्योंकि सत्य भगवान का गुण है । इसे धारण करने से मनुष्य गुणकारी बनता है तथा समाज में आदर पाता है । जिसके हृदय में सत्य है उसके हृदय में भगवान वास करते हैं । जंहा सत्य नहीं है, झूठ ही झूठ छाया रहता है वंहा दानवों का निवास होता है । वास्तव में झूठ का समानार्थक पशुता ही है । जिस प्रकार वृक्ष अपने फल से पहचाना जाता है उसी प्रकार मानव अपने व्यवहार कार्य से पहचाना जाता है । जो मानव सत्यवादी होता है उसका नाम युधिष्टिर और राजा हरिश्चंद्र के समान सदा अमर हो जाता है । संसार में सत्य से बढ़कर कोई धर्म नहीं, सत्य से बढ़कर कोई श्रेष्ठ ज्ञान नहीं । सत्य से ही संसार चल रहा है । असत्य जंहा विनाश का कारण बनता है वंही सत्य से सृष्टि की रक्षा होती है । दुर्योधन और रावण के असत्य के कारण ही तो रामायण और महाभारत के युद्ध हुए । असत्य से ही संसार में महायुद्धों का जन्म हुआ और जन-धन की हानि हुई । सत्यवादी मानव कभी हानि नहीं उठाता । यह जरुर है कि सत्य के कारण कई महापुरषों को दुःख सहने पड़े पर अंत में जीत सत्य की हुई । राजा हरिश्चंद्र ने तो सत्य के लिए अपना राज-पाठ त्याग दिया था । सत्य के बल पर ही प्रभु श्रीराम विजयी हुए थे और महाभारत में पांडव जीते थे । अतः हमारा परमकर्त्तव्य है कि हम सत्य को अपनाएं और दुर्गुणों का त्याग करें ।I have USE google for some points.Pls check if the spellings are CORRECT. Better refer essays on hindiessay.inI'm not ADVERTISING but is is a nice WEBSITE for U. |
|