1.

एड्स कैसे फैलता है ? इसके बचाव के उपाय बताइए।

Answer»

एड्स सामान्यतया संक्रमित रक्त के संचरण के द्वारा फैलता है। इसके अतिरिक्त यह एच०आई० वी० वायरस संक्रमित सूइयों के प्रयोग, संक्रमित माती से उनके गर्भस्थ शिशु में तथा नशीली दवाइयों का सामूहिक सेवन के लिए प्रयुक्त एक ही सूई व सिरिंज द्वारा भी फैलता है।

एड्स से बचने के उपाय

1. इंजेक्शन लगाने के लिए विसंक्रमित तथा नई सूइयों का प्रयोग करना चाहिए।

2. रक्त चढ़ाने से पूर्व उसकी जाँच अवश्य करवानी चाहिए।

3. नशीली दवाओं के सेवन से बचना चाहिए।

4. एड्स की जानकारी ही इसके बचाव का सबसे अच्छा उपाय है।



Discussion

No Comment Found