|
Answer» एक अच्छी प्रश्नावली में निम्नलिखित गुण आवश्यक रूप से होने चाहिए ⦁ प्रश्नावली के साथ एक अनुरोध पत्र संलग्न हो जो अन्वेषक का परिचय व अन्वेषण के उद्देश्य को स्पष्ट करें। ⦁ प्रश्नावली के प्रश्नों की संख्या उतनी रखी जाए, जितनी आवश्यक हो। ⦁ प्रश्न और उसकी भाषा दोनों ही सरल और स्पष्ट होनी चाहिए। ⦁ जहाँ तक संभव हो सके व्यक्तिगत जीवन अथवा भावनाओं से जुड़े संवेदनशील प्रश्न नहीं पूछने चाहिए। ⦁ प्रश्नों का क्रम तर्कसंगत होना चाहिए। इससे आँकड़ों के वर्गीकरण एवं सारणीयन में मदद मिलती है। ⦁ गणितीय गणना वाले प्रश्नों को प्रश्नावली में शामिल नहीं करना चाहिए। ⦁ प्रश्नावली भरने के लिए सूचनादाताओं को कुछ आवश्यक निर्देश दिए जाने चाहिए ताकि उत्तर की शुद्धता व एकरूपता बनी रह सके। ⦁ कुछ प्रश्न ऐसे भी होने चाहिए जिनसे दिए गए उत्तरों की सत्यता की जाँच हो सके। ⦁ प्रश्न विभिन्न शीर्षकों और उप-शीर्षकों में वर्गीकृत हों और सुविधा के लिए प्रश्नों का क्रमांक भी दिया हुआ होना चाहिए।
|