1.

एक हेक्टेयर भूमि के मालिक किसान के कार्य का ब्यौरा दीजिए।

Answer»

भूमि को मापने की मानक इकाई हेक्टेयर है। एक हेक्टेयर 100 मीटर की भुजा वाले वर्गाकार भूमि के टुकड़े के क्षेत्रफल के बराबर होता है। एक हेक्टेयर भूमि की मात्रा एक परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बहुत कम है।

इसलिए उसके द्वारा अपने जीवन यापन के लिए किए गए कार्य का ब्यौरा निम्नलिखित हो सकता है

⦁    गाँव के धनी लोगों के पास नौकरी कर सकता है।
⦁    गैर-कृषि कार्यों जैसे-पशुपालन, मछलीपालन और मुर्गीपालन आदि का कार्य कर सकता है।
⦁     खेतिहर मजदूर के रूप में बड़े किसानों और जमींदारों के पास कार्य कर सकता है।
⦁    अपने परिवार के सदस्यों को रोजगार के लिए शहरों में भेज सकता है



Discussion

No Comment Found