|
Answer» एकहरा लेखा प्रणाली के उपयोग (लाभ) (Uses of Single Entry System) : - कम खर्चीली और कम समय : यह पद्धति सभी प्रणालियों से अलग है । इस पद्धति में सभी हिसाब द्विलेखा पद्धति के अनुसार तैयार न किये जाने से यह कम खर्चीली होती है और कम समय में इसे तैयार किया जाता है ।
- मर्यादित बहियाँ : इस पद्धति में छोटे व्यापारी अपने व्यवसाय की आवश्यकता के अनुसार बहियाँ रखते है । व्यापारी माल संपत्ति या उपज-खर्च के खाते नहीं बनाते परंतु सिर्फ व्यक्ति के ही खाते बनाते है । इसलिये इस पद्धति में मर्यादित बहियों की आवश्यकता होती है ।
- मर्यादित उद्देश्य : प्रतिरोज कार्य करके आवक प्राप्त करके अपने जीवन-निर्वाह करनेवाला छोटा व्यापारी गल्लेवाले, लारीवाले या फेरियावाले या फुटकर व्यवसाय करनेवालों का हिसाब तैयार करने का उद्देश्य खूब ही मर्यादित होता है । उनके लिये यह पद्धति अधिक उपयोगी मानी जाती है ।
|