1.

गांधीजी ने सिकरम कम्पनी के एजेन्ट को चिट्ठी क्यों लिखी? उसका क्या उत्तर प्राप्त हुआ?

Answer»

अपमान के चूंट पीते हुए गांधीजी स्टैण्डरटन से जोहनिसबर्ग पहुंच गए। उन्होंने सिकरम कंपनी के एजेंट के नाम पत्र लिखा। उसमें उन्होंने उस गोरे की शिकायत की जिसने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। कंपनीवालों से गांधीजी ने सुबह की अपनी यात्रा के लिए सिकरम में अंदर की जगह देने का आग्रह किया। उत्तर में एजेंट ने गांधीजी को आश्वस्त किया कि कल वह गोरा नहीं रहेगा। कल स्टैण्डरटन से बड़ी सिकरम आएगी। उसमें उन्हें यात्रियों के साथ सिकरम में अंदर जगह मिलेगी। इस प्रकार एजेंट से गांधीजी को अनुकूल उत्तर प्राप्त हुआ।



Discussion

No Comment Found