1.

घिसाई का अर्थ देकर उसके लक्षण बताइए ।

Answer»

घिसाई का अर्थ : किसी भी कारणसर संपत्ति की कार्यक्षमता में लगातार कमी होने से संपत्ति के उपयोगी मूल्य (Useful value) में होनेवाली क्रमशः कमी घिसाई के रूप में जानी जाती है । संपत्ति की लागत किंमत में से उसके उपयोगी आयुष्य के दरम्यान अपलिखित की जानेवाली राशि घिसाई के रूप में जानी जाती है ।

घिसाई का लक्षण (Characteristics of Depreciation) :

(1) स्थिर संपत्ति : घिसाई यह व्यवसाय का स्थिर दृश्य संपत्तियों पर गिना जाने से ऐसी संपत्तियाँ घिसाईपात्र संपत्तियाँ भी कहलाती है। इसके अलावा अदृश्य संपत्तियाँ ।
जैसे : पेटन्ट, कोपीराइट्स, ट्रेडमार्क पर भी उनके निर्धारित आयुष्य के दरम्यान क्रमश: अपलिखित किया जाता है । व्यवसाय की चालू या प्रवाही संपत्ति पर घिसाई नहीं गिना जाता ।

(2) उपयोगी मूल्य : घिसाई यह संपत्ति की उपयोगिता मूल्य में क्रमश: और लगातार होनेवाली कमी को सूचित करता है ।

(3) समय : घिसाई यह समय से जुड़ा खर्च है । तय किये गये समय के अनुसार घिसाई की गणना की जाती है ।

(4) राजस्व खर्च : घिसाई को बिनरोकड़ राजस्व खर्च के रूप में उसकी गणना करके राशि को लाभ-हानि खाते उधार किया जाता है ।

(5) अपलिखित राशि : घिसाई यह राजस्व खर्च होने के बावजूद वेतन और किराये की तरह नकद में चुकाया जानेवाला खर्च नहीं है ।

(6) संपत्ति का उपयोग : घिसाई यह समय के साथ-साथ संपत्ति की उपयोगिता पर भी आधार रखती है । संपत्ति का उपयोग जितना अधिक उतनी ही अधिक घिसाई भी गिनी जायेगी ।

(7) हिसाबी वर्ष के अंत में : घिसाई को प्रत्येक हिसाबी वर्ष के अंत में स्थिर संपत्ति की किंमत में से उसे अपलिखित किया जाता है और संपत्ति की अगले वर्ष आगे ले जानेवाली किंमत भी तय की जाती है ।

(8) प्रावधान : घिसाई की गणना यह एक प्रकार का प्रावधान है ।



Discussion

No Comment Found