1.

घिसाईपात्र संपत्ति अर्थात् क्या ? उसकी स्पष्टता करके घिसाईपात्र संपत्ति की सूचि (यादी) दीजिए ।

Answer»

घिसाईपात्र संपत्ति (Depreciable Assets) : संपत्ति की किंमत में उसके मर्यादित आयुष्य के कारण होनेवाली कमी घिसाईपात्र संपत्तियाँ कहलाती है । धंधे में कितनी ही संपत्तियाँ ऐसी होती है, जिनके उपयोग या समय बीतने की वजह से उनकी किंमत में कोई कमी नहीं होती, ऐसी संपत्तियाँ पर घिसाई की गणना नहीं की जाती । सामान्यतः घिसाईपात्र संपत्तियों के बारे में यह कहा जा सकता है कि –

(1) जिस संपत्ति की खरीदी सिर्फ उपयोग करने के उद्देश्य से की गई हो अर्थात् भविष्य में जिसे क्रय-विक्रय न किया जा सके वह संपत्तियाँ घिसाईपात्र संपत्तियाँ कहलाती है ।

(2) जो संपत्ति एक ही हिसाबी वर्ष के लिये उपयोगी हो ऐसी संपत्ति की संपूर्ण राशि घिसाई के रूप में अपलिखित की जानेवाली होने से दीर्घकालीन घिसाईपात्र संपत्ति नहीं गिनी जाती । अर्थात् जो संपत्ति एक से अधिक हिसाबी वर्ष के लिए उपयोग में ली जाती हो वह संपत्ति घिसाईपात्र संपत्ति कहलाती है ।

(3) जिस संपत्ति का उपयोगी आयुष्य मर्यादित हो वह घिसाईपात्र संपत्ति कहलाती है । परंतु जिसका आयुष्य तय करना संभवित न हो या आयुष्य अमर्यादित हो वह संपत्तियाँ घिसाईपात्र संपत्तियाँ नहीं कहलाती ।

घिसाईपात्र संपत्तियों की यादी (सूचि):

(i) सांचा और यंत्र
(ii) मुक्त औजार
(iii) मकान
(iv) फर्निचर और फिक्ष्चर्स
(v) पट्टे रखी संपत्ति
(vi) खान, गैस का कुंआ, तेल का कुआँ
(vii) पेटन्ट, ट्रेडमार्क और कोपीराइट वगैरह ।



Discussion

No Comment Found