Saved Bookmarks
| 1. |
गहरी चिकनाई और उथली चिकनाई में तलने की विधियों के बारे में लिखिए। |
|
Answer» तलने की गहरी चिकनाई विधि: इस विधि में गहरी कड़ाही प्रयोग में लाई जाती है और काफी मात्रा में घी या तेल में भोज्य-पदार्थ को डालकर तला जाता है; जैसे-पूड़ी-कचौरी, पकौड़ी, समोसे आदि। तलने की उथली चिकनाई विधि: इस विधि में चौड़ी व उथली कंड़ाहीं या तवा प्रयोग में लाया जाता है जिसमें थोड़ी-सी ही चिकनाई डालकर तला जाता है; जैसे—पराँठे, आलू की टिकिया, आमलेट, चीले आदि। |
|