1.

घटनाओं के आधार पर पटकथा तैयार करें।

Answer»

बीरबहूटी:

कस्बे से स्कूल जानेवाले रास्ते के बगल का खेत। सबेरे के नौ बज गए हैं।

(खेतों से भरा इलाका। दूर-दूर तक खेत दिख रहे हैं। लगभग 10-11 साल के दो बच्चे- बेला और साहिल खेत की मिट्टी में कुछ खोज रहे हैं। उनके पीठ पर बस्ता है। 

वेश से लगता है दोनों स्कूल जा रहे हैं।

साहिल : बेला, देखो इस बीरबहूटी का रंग तुम्हारे रिबन जैसा लाल है।

बेला : दिखाओ तो। हाँ ठीक है। (स्कूल से घंटी बजने की आवाज़ आती है)

साहिल : (घबराकर) तुमने कुछ सुना बेला? ।

बेला : हाँ, सुना। पहली घंटी लग गई है। चलो देर हो जाएगी।

साहिल : लेकिन मुझे पेन में स्याही भरवानी, दुकान से।

बेला : तो चलो जल्दी। (खेत की ज़मीन से उठकर दोनों बच्चे स्कूल के रास्ते पर आगे बढ़ते हैं।)

गाँव की स्टेशनरी की दुकान। सबेरे के दस बज गए हैं। (बेला और साहिल दुकान के सामने खड़े हैं। दुकानदार उनसे कुछ बात कर रहे है।)

दुकानदार : क्या चाहिए?

साहिल : (कलम दिखाकर) इसमें स्याही भर दीजिए।

दुकानदार : (खेद से) अब क्या करूँ। स्याही खतम है। कल ही मिलेगी।

बेला : लेकिन इसने तो पैन में जो स्याही थी उसे ज़मीन पर छिड़क दिया।

दुकानदार : (हँसते हुए) बादल को देखकर घड़े को नहीं ढुलाना चाहिए।

बेला : (घबराकर) अब क्या करेंगे?

साहिल : चलो, कुछ करेंगे। किसी से उधार लेंगे। (दोनों बच्चे स्कूल के रास्ते पर आगे बढ़ते हैं।)



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions