1.

ग्लाइकोजन क्या होता है ? यह स्टार्च से किस प्रकार भिन्न है ?

Answer» ग्लाइकोजन - जानवरों के शरीर में कार्बोहाइड्रेट ग्लाइकोजन के रूप में संचित रहता है। इसे जंतु स्टार्च भी कहते हैं, क्योंकि इसकी संरचना एमाइलोपेक्टिन के समान होती है लेकिन यह एमाइलोपेक्टिन से अधिक शाखित होता है।
यह यकृत, मस्तिष्क तथा पेशियों में संचित रहता है। जब हमारे शरीर को ग्लूकोज की आवश्यकता होती है तब एन्जाइम ग्लाइकोजन को ग्लूकोज में परिवर्तित कर देते हैं।
दूसरी और स्टार्च, ऐमाइलोज `(15 - 20 % )` जो जल में विलेय होता है तथा एमाइलोपेक्टिन `(80 -85 %)` जो की जल में अविलेय होता है, का मिश्रण होता है। स्टार्च पौधों का प्रमुख संचित पॉलिसैकेराइड होता है। ऐमाइलोज `alpha `-D - ग्लूकोज का रेखीय बहुलक है जबकि एमाइलोपेक्टिन `alpha `-D - ग्लूकोज का शाखित बहुलक है। ग्लाइकोजन भी `alpha `-D - ग्लूकोज की बनी हुई शाखित संरचना है परन्तु यह एमाइलोपेक्टिन से अधिक शाखित होती है। ग्लाइकोजन शृंखला में 10 - 14 ग्लूकोज इकाई होती है जबकि एमाइलोपेक्टिन में 20 - 25 ग्लूकोज इकाई होती है।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions