1.

गृहविहीनता के कारणों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

Answer»

समाजशास्त्रीय कल्पना हमें मृहविहीनता के कारणों को सामाजिक संरचना में निहित विसंगतियों में खोजने हेतु प्रेरित करती है। गृहविहीनता का कारण निर्धनता या बेरोजगारी हो सकती है। अथवा किसी व्यक्ति का गाँव से शहर की ओर नौकरी की तलाश में किया गया प्रवसन हो सकता है। निर्धनता एवं नौकरी में मिलने की स्थिति का परिणाम गृहविहीनता हो सकता है। गृहविहीनता का कारण वर्ग समाज में असमानता की संरचना भी है और वे लोग इस स्थिति में जीवन-यापन हेतु विवश हो जाते हैं जिनकी कार्य की अनियमितता दीर्घकालिक होती है, जबकि उन्हें मजदूरी कम मिलती है। चूंकि गृहविहीनता सामाजिक संरचना में पाई जाने वाली विसुंगतियों का परिणाम है, इसलिए सरकार इसे जनहित का मुद्दा मानते हुए गरीब एवं गृहविज्ञान लोगों के लिए मुफ्त आवास उपलब्ध कराने का। प्रयास करती है।



Discussion

No Comment Found