Saved Bookmarks
| 1. |
ग्रीष्म ऋतु के आने से पूर्व क्या-क्या तैयारियाँ की जाती हैं ? |
|
Answer» ग्रीष्म आने से पहले राज-भवनों और सम्पन्न लोगों के घरों में गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए अनेक तैयारियाँ की जाती हैं। खस के परदों को सुधारा जाता है। तलघर और तहखाना को झाड़-पोंछ कर विश्राम के अनुकूल बनाया जाता है। फब्बारे तथा जल–प्रणाली की मरम्मत कराई जाती है। अट्टालिकाओं की पुताई कराई जाती है। गुलाब के इत्र तथा अरगजा आदि सुगंधित वस्तुएँ सम्हाल कर रखी जाती हैं। मूल्यवान मोतियों के हार खरीदे और धारण किए जाते हैं। इस प्रकार ग्रीष्म के दिनों को शीतल बनाए रखने के लिए भाँति-भाँति की तैयारियाँ की जाती हैं। |
|