1.

हड़प्पा के लोगों के लिए धातुएँ, लेखन, पहिया और हल क्यों महत्वपूर्ण थे?

Answer»

हड़प्पा के लोगों के लिए धातुएँ, लेखन, पहिया और हल निम्न कारणों से महत्वपूर्ण थे -  

धातुएँ:  

1. तांबे का उपयोग औजार, आभूषण, हथियार और जहाज बनाने के लिए किया जाता था।

2. टिन को कॉपर के साथ मिलाकर कांस्य का उत्पादन किया जाता था । यह एक मजबूत मिश्र धातु थी जिसका उपयोग औजार, हथियार, मूर्तियाँ और आभूषण बनाने के लिए किया जाता था।

3. सोने और चांदी को कीमती धातु माना जाता था और इसका उपयोग आभूषण और बर्तन बनाने के लिए किया जाता था।

 

लेखन:  

हड़प्पा के लोगों की अपनी विशेष लिखी थी।

हड़प्पा सभ्यता में पाई गई मुहरों में सबसे प्राचीन लिखित लेख थे। ये लेखन आम तौर पर मुहरों पर पाए जाते थे।  

पहिये:  

पहियों वाली गाड़ियों ने कच्चे माल और कीमती धातुओं को उनके स्थान तक पहुंचाने में हड़प्पा के लोगों की मदद की। पहिये की सहायता से मिट्टी के बर्तनों को गोल भी किया जाता था।  

हल:  

हल एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग खेतों में रोपण के लिए मिट्टी को मोड़ने के लिए किया जाता है। हल ने किसानों को अपने खेत आसानी से तैयार करने में मदद की। इस प्रकार हल से कृषि में मदद मिली।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (आरंभिक नगर) के सभी प्रश्न उत्तर :  

brainly.in/question/15657799#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

पुरातत्त्वविदों को कैसे ज्ञात हुआ कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान कपड़े का उपयोग होता था? ।

brainly.in/question/15657841#

निम्नलिखित का सुमेल करो :

ताँबा गुजरात

सोना अफ़गानिस्तान

टिन राजस्थान

बहुमूल्य पत्थर कर्नाटक

brainly.in/question/15657863#



Discussion

No Comment Found