1.

हम दूसरे देशों में उनके कायदे-कानून का पालन करते हैं, लेकिन अपने देश में क्यों नहीं?

Answer»

हम में अपने राष्ट्र के प्रति गर्व और सम्मान की पर्याप्त भावना नहीं है। हम अपने देश की व्यवस्था को उचित महत्त्व नहीं देते। हमारे यहाँ का शासन भी सख्ती से काम नहीं लेता। दूसरे देश अपने देश की व्यवस्था को बनाए रखना चाहते हैं। वे उसमें गर्व महसूस करते हैं।

हम भी उनसे प्रभावित होते हैं। इसलिए हम दूसरे देशों में उनके कायदे-कानून का पालन करते हैं, लेकिन अपने देश में नहीं करते।



Discussion

No Comment Found