1.

हमारा देश किन – किन कारणों से सुंदर लगता है? (या)भारत सबसे न्यारा देश है। इस विषय के बारे में अपने विचार व्यक्त कीजिए।(या)भारत को सुंदर देश कहते हैं? क्यों?

Answer»

भारत पवित्र और विशाल देश है । हमें हमेशा हर प्रकार का वातावरण मिलता है । सब प्रकार की फसलें यहाँ पैदा होती हैं । यहाँ न मिलनेवाला कोई फल नहीं है । भारत के तीनों ओर सागर हैं । उत्तर में हिमालय पहाड हैं । ये भारत के लिए मुकुट जैसे हैं । भारत देश सदा हरा-भरा रहता है । हरियाली सदा बनी रहती है । यहाँ पहाड की तराइयाँ भी हैं । अनेक प्रकार के पेड़ – पौधों से भरे जंगल हैं । ख़ासकर सब धर्मों के लोगों के बीच एकता की भावना बनी रहती है । लोग सुख-शांति से जीवन बिताते हैं । इन सभी कारणों से भारत हमें बहुत सुंदर लगता है।



Discussion

No Comment Found