1.

इन वाक्यों का क्या आशय है?(1) बेबे तुम चिंता मत करो और रोटी बनाओ।(2) क्रान्ति से हमारा आशय खूनखराबा नहीं है।(3) बहरों को सुनाने के लिए बहुत ऊँची आवाज की आवश्यकता होती है।

Answer»

(1) फाँसी से पहले जब भगत सिंह की आखिरी इच्छा पूछी गई तो उन्होंने उस महिला के हाथ की बनी रोटी खाने की इच्छा व्यक्त की जो जेल में उनके कमरे की सफाई करती थी और जिसे वे आदर से बेबे कहते थे। लेकिन उसके यह कहने पर की मेरे हाथ पवित्र कहाँ हैं, भगत सिंह ने उक्त बात कही थी।

(2) क्रान्ति उसे कहते हैं जिसमें जनता की इच्छा से आवश्यक परिवर्तन लाए जाएँ, जो लोकहित में हो और इन्हें लाने के लिए हिंसा जरूरी नहीं।

(3) अँग्रेजों के कान खोलने के लिए डर दिखाना जरूरी था, जिससे अत्याचार करना छोड़ देते।



Discussion

No Comment Found