1.

इस पाठ के आधार पर फादर कामिल बुल्के की जो छवि उभरती है उसे अपने शब्दों में लिखिए।

Answer»

फादर बुल्के का व्यक्तित्वं एकदम प्रभावशाली था । गोरा रंग, नीली आंखें, सफेद झाई मारती हुई भूरी दाढ़ी, लंबा कद, सफेद चोगे में सज्ज देवदारू के समान प्रतीत होते थे। वे निष्काम कर्मयोगी थे। वे विदेशी होते हुए भी भारतीय संन्यासी थे। मानवीय करुणा के अवतार थे। उनमें वात्सल्य और ममता की भावनाएं कूट-कूट कर भरी थी।

अपने प्रियजनों के प्रति आत्मीयता का भाव रखते थे। वे समाज में रहकर लोगों के पारिवारिक उत्सवों में शामिल होते, उन्हें आशीर्वाद देते । वे किसी को दुःखी नहीं देख सकते थे, कभी किसी पर क्रोध नहीं करते थे। सदा दूसरों के लिए करुणा और दया का भाव रहता। इस तरह से फादर बुल्के सच में मानवीय करुणा के अवतार थे।



Discussion

No Comment Found