Saved Bookmarks
| 1. |
इसलिए नहीं कि अलोपीदीन ने क्यों यह कर्म किया बल्कि इसलिए कि वह कानून के पंजे में कैसे आए । ऐसा मनुष्य जिसके पास असाध्यय साधन करनेवाला धन और अनन्य वाचालता हो, वह ययों कानून के पंजे में आए । प्रत्येक मनुष्य उनसे सहानुभूति प्रकट करता था । अपने आस-पास अलोपीदीन जैसे व्यक्तियों को देखकर आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? उपर्युक्त टिप्पणी को ध्यान में रखते हुए लिखें । |
|
Answer» हमारे देश की मुख्य समस्याओं में से एक समस्या भ्रष्टाचार की है, जिसे अलोपीदीन जैसे धनवान और शक्तिशाली अपने लाभ के लिए अनैतिक और गैरकानूनी रूप से धंधे के लिए फैला रहे हैं । इसका खामियाजा पूरा समाज भुगतता है । इसलिए वंशीधर जैसे ईमानदार प्रमाणिक व्यक्ति की आवश्यकता है । जो ऐसे भ्रष्टाचारी को अपनी हिरासत में ले और कानून के हवाले करे ।’ |
|