1.

जापान के भारतीय रेस्तराँ ‘कलकत्ता’ का वर्णन कीजिए।

Answer»

जापान के तोक्यो शहर का भारतीय रेस्तराँ ‘कलकत्ता’ प्रसिद्ध है। अन्दर की दीवार पर ताजमहल के सामने ऊँटों की तस्वीर लगी है, लिखा है- Incredible India. हिन्दी संगीत चल रहा है। डोसा-सांभर और भारतीय मसालों की सुगन्ध यहाँ छाई हुई है। सबसे पहले गर्म पानी पीने को दिया जाता है। यह यहाँ का रिवाज़ है। जहाँ भी जायें, पीने के लिए गर्म पानी अवश्य मिलता है। इसके बाद मसाला चाय – दालचीनी, काली मिर्च और चायपत्ती उबाल कर बनायी गयी गाढ़ी खुशबूदार चाय दी जाती है।



Discussion

No Comment Found