1.

जापान के ‘बुलेट-ट्रेन’ पर टिप्पणी लिखिए।

Answer»

जापान की सबसे तेज़ गति रेल ‘शिन्कान्सेन’ है जिसका शाब्दिक अर्थ है न्यू ट्रंक लाइन । इस को बुलेट ट्रेन भी कहते हैं। यह 16 डिब्बों की गाड़ी है। हर गाड़ी में 1300 यात्रियों के बैठने का प्रबन्ध है। 1300 फीट लम्बी इस रेल में 40 मोटर जनरेटर लगे होते हैं। जिस वक्त यह 170 कि.मी. प्रति घंटे की रफ़्तार से चलती है, कहीं भी रुकने के लिए कम-से-कम 5 कि.मी. की गुंजाइश चाहिए। 8600 कर्मियों की कार्यक्षमता का उपयोग इसके संचालन में प्रतिदिन लगता है। जापान के निवासी इस रेल से यात्रा करना एक मौलिक अनुभव मानते हैं जहाँ गंतव्य से अधिक गति का महत्व है, मंजिल से ज्यादा सफ़र की अहमियत।



Discussion

No Comment Found