1.

जैविक खाद और रासायनिक खाद में अंतर​

Answer»

रासायनिक खाद(CHEMICAL MANURE)-इसे उर्वरक(FERTILIZER) भी कहते हैं।उर्वरक (FERTILIZERS) कृषि में उपज बढ़ाने के लिए प्रयुक्त रसायन हैं जो पेड-पौधों की वृद्धि में सहायता के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। पानी में शीघ्र घुलने वाले ये रसायन मिट्टी में या पत्तियों पर छिड़काव करके प्रयुक्त किये जाते हैं। पौधे मिट्टी से जड़ों द्वारा एवं ऊपरी छिड़काव करने पर पत्तियों द्वारा उर्वरकों को अवशोषित कर लेते हैं। उर्वरक, पौधों के लिये आवश्यक तत्वों की तत्काल पूर्ति के साधन हैं लेकिन इनके प्रयोग के कुछ दुष्परिणाम भी हैं। ये लंबे समय तक मिट्टी में बने नहीं रहते हैं। सिंचाई के बाद जल के साथ ये रसायन जमीन के नीचे भौम जलस्तर तक पहुँचकर उसे दूषित करते हैं। मिट्टी में उपस्थित जीवाणुओं और सुक्ष्मजीवों के लिए भी ये घातक साबित होते हैं। इसलिए उर्वरक के विकल्प के रूप में जैविक खाद का प्रयोग तेजी से लोकप्रीय हो रहा है। भारत में रासायनिक खाद का सर्वाधिक प्रयोग पंजाब में होता है।जैविक खाद - जैविक (ऑर्गैनिक) खाद -जिस में खनिज बेस्ड खाद जैसे पीट और गोबर, विष्ठा , जैसेे जैविक अप्शिष्ट , सब्जियों, फलों और अंडे के छिलके ,इनका कम्पोस्ट , नाली का प्रोसेस किया अप्शिष्ट आता है | इस में बायो फर्टिलाइज़र भी आता है जो उन नैसर्गिक सूक्ष्मजीव से बना होता है - जो मिट्टी को उर्वर करते हैं |



Discussion

No Comment Found