1.

जीवन की भौतिक गुणवत्ता अंक की मर्यादाओं को संक्षिप्त में समझाइए ।

Answer»

जीवन की भौतिक गुणवत्ता अंक मानव की भौतिक सुख-समृद्धि का निर्देशक है । इसलिए उसे आर्थिक विकास का उचित निर्देशक माना गया है । परंतु जीवन की भौतिक गुणवत्ता अंक में भी कुछ मर्यादाएँ हैं जो आर्थिक विकास को निर्देशित नहीं करती हैं, जैसे :

  • अन्य मापदण्डों की अवगणना : जीवन की भौतिक गुणवत्ता अंक में साक्षरता, औसत आयु और बाल मृत्युदर को ही ध्यान में लिया गया है । इन तीन बातों से ही देश के विकास को नहीं जाना जा सकता है । इसलिए अन्य मापदण्डों को भी ध्यान में लेना चाहिए ।
  • मात्र औसत दर्शाता है : तीनों निर्देशकों से प्राप्त अंक को तीन से भाग देने पर प्राप्त अंक PQLI है । जो औसत है । औसत से देश की तीनों बातों में अग्रिमता या पिछड़ापन नहीं कह सकते । औसत से उचित निर्णय नहीं ले सकते हैं ।
  • सामान्यीकरण संभव नहीं : किसी देश का वर्तमान PQLI की दर अधिक हो, तो देश का विकास दूसरे देशों से अधिक है। ऐसा सामान्यीकरण संभव नहीं है ।
  • आवक वृद्धि की उपेक्षा : जीवन की भौतिक गुणवत्ता अंक में आवक वृद्धि भी महत्त्वपूर्ण होती है । परंतु उसकी उपेक्षा की गयी हैं । जो उचित नहीं है ।
  • धनिक देशों की मर्यादा : धनिक देशों की PQLI बढ़ने की गति धीमी होती है कारण कि औसत आयु अमुक सीमा के बाद बढ़ाना संभव नहीं है । इसलिए ऐसा नहीं कह सकते हैं कि धनिक देशों का विकास स्थिर है ।


Discussion

No Comment Found