1.

जल निकास का अर्थ समझाइए। जल जमाव से होने वाली हानियों का वर्णन कीजिए।

Answer»

जल निकास का अर्थ :
खेतों से अतिरिक्त पानी निकालकर बहा देना जल निकास कहा जाता है। कृषि विज्ञान में इसका विशेष अर्थ है। जल निकास की निम्न विशेषताएँ हैं

1. खेत में आवश्यकता से अधिक पानी भरने से रोकना ।

2. खेत के अतिरिक्त पानी को बाहर निकालना।

जल जमाव से हानियाँ :
जल की अधिकता से निम्न हानियाँ होती हैं

1. मृदा वायु संचार में नमी।

2. मृदा ताप में कमी।

3. मिट्टी में हानिकारक लवणों का इकट्ठा होना।

4. भूमि का दलदली होना।

5. लाभदायक मृदा जीवाणुओं के कार्यों में बाधा।



Discussion

No Comment Found