Saved Bookmarks
| 1. |
कौओं के संबंध में लेखक को किस नये तथ्य का ज्ञान हुआ और कैसे ? |
|
Answer» लेखक एक दिन गुरुदेव के साथ बगीचे में टहल रहे थे। उनके साथ एक अध्यापक भी थे। गुरुदेव एक-एक फूल पत्ते को ध्यान से देखते हुए अध्यापक महोदय से बातें करते जा रहे थे। तभी उन्होंने पूछा कि आश्रम के कौए क्या हो गये ? उनकी आवाज़ सुनाई नहीं देती है। उस वक्त न तो लेखक को या न उनके साथी अध्यापक को इस तथ्य का ज्ञान था कि कौए आश्रम में नहीं है। लेखक का मानना था कि कौआ सर्वव्यापक पक्षी है। अचानक उस दिन मालूम हुआ कि ये भले मानस भी कभीकभी प्रयास को चले जाते हैं या चले जाने के लिए बाध्य होते है। सप्ताह भर के बाद आश्रम में बहुत से कौए दिखाई दिए। |
|