Saved Bookmarks
| 1. |
कबि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कौन-सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है ? |
|
Answer» कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कुछ मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं। कोयल हरी-भरी आम की डालियों पर बैठकर अपना मधुर गीत सुनाती है, उसके मधुर गीतों को सुनकर लोग वाह ! – वाह ! करते हैं। उसके गीतों पर किसी का अंकुश नहीं है, यह स्वतंत्रतापूर्वक अपना गीत गाती है। यह सुबह, दोपहर या दिन ढले अपना गीत सुनाती है परन्तु आज यह अर्द्धरात्रि में कूक रही है, उसके गीत में मधुरता नहीं, बल्कि वेदना-सी लग रही है। इस तरह असमय वेदनापूर्ण गीत सुनाकर वह अपनी मधुर स्मृतियों को नष्ट करने पर तुली है। |
|