1.

कबीर ने ज्ञान के आगमन की तुलना सामान्य हवा से न करके आँधी से क्यों की है ?

Answer»

कबीर ने ज्ञान के आगमन की तुलना सामान्य हवा से न कर आँधी से की है क्योंकि सामान्य हया में वह शक्ति नहीं होती है जो स्थितियों में परिवर्तन कर दे परन्तु आँधी अपने साथ तमाम छोटी-बड़ी वस्तुओं को उड़ा ले जाती है। इसी प्रकार जब ज्ञान की आँधी चलती है तो मनुष्य के मन की अज्ञानता और बुराइयों को अपने साथ उड़ा ले जाती है अर्थात् उसका मन माया मोह, स्वार्थ जैसी तमाम बुराइयों से मुक्त हो जाता है और उसका मन प्रभु-भक्ति में लीन हो जाता है।



Discussion

No Comment Found