| 1. |
कच्चा खाता और पक्का खाता की जानकारी दीजिए । |
|
Answer» देशीनामा में अमुक खातों को वर्ष के अंत में बंद कर दिया जाता है । जबकि अमुक खातों के शेष को आगे ले जाया जाता है । इस आधार पर खाता के मुख्य दो प्रकार है : (i) कच्चा खाता (1) कच्चा खाता (Kacha Khata) : जिन खातों को वर्ष के अंत में बंद कर दिया जाये, और जिसका शेष अगले वर्ष आगे न ले जाया जाये वह कच्चा खाता कहलाता है । कच्चे खातों में माल के खाते तथा उपज-खर्च के खातों का समावेश किया जाता है । (2) पक्का खाता (Paka Khata) : जो खाता वर्ष के अंत में बंद नहीं किया जाता, परंतु जिसका शेष अगले वर्ष आगे ले जाया जाता है वह पक्के खाते कहलाते है । पक्के खातों में व्यक्तिगत खाता तथा संपत्ति के खातों का समावेश होता है । जैसे : श्री अदिति का खाता, श्री यंत्र खाता वगैरह । |
|