| 1. |
खेल प्रशिक्षण की अवधारणा की विवेचना कीजिये |
|
Answer» मैटाविजयु के अनुसार ,"खेल प्रशिक्षण खिलाड़ी निर्माण करने की तैयारी का आधार है।" खेल प्रशिक्षण किसी व्यक्ति अथवा खिलाड़ी के खेल प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है अथवा पूर्व किए गए प्रयासों को बल प्रदान करता है। Sport training के क्षेत्र में प्रशिक्षण का लक्ष्य उन कौशल को प्राप्त करना है जिसके द्वारा कोई खिलाड़ी प्रशिक्षित हो जाता है खेल प्रशिक्षण का लक्ष्य खिलाड़ियों के खेलों के प्रदर्शन को उत्तम बनाना है। खेल प्रशिक्षण के लक्ष्य कुछ इस प्रकार है। 1. शारीरिक अनुकूलता (Physical fitness) खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए fitness अत्यंत आवश्यक है। खिलाड़ियों में ताकत, गति, सहनशीलता ,लचीलापन की योग्यता होना अनिवार्य है। खिलाड़ी के खेल प्रदर्शन इन्हें घटकों पर निर्भर करता है प्रत्येक खिलाड़ी के अलग-अलग स्तर की अनुकूलता की आवश्यकता होती है। 2. कौशल की कला (Technical skill) खेलों में खिलाड़ी के खेल का प्रदर्शन खेल के गामक क्रियाकलापों पर निर्भर करता है। 3. योग्यता (Efficiency) सामूहिक खेल में प्रशिक्षण द्वारा योग्यता पर अधिक प्रभाव पड़ता है प्रशिक्षण में योग्यता के अनुसार खिलाड़ी के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ता है। योग्यता खिलाड़ी का आंतरिक एवं बाह्य घटक है। 4. शिक्षा(Education) शिक्षा के माध्यम से प्रशिक्षण शीघ्रता से अपने लक्ष्य की पूर्ति करता है। खेल प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए , लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रशिक्षण के निम्नलिखित उद्देश्य निश्चित किए गए हैं। 1. व्यक्तित्व का विकास/Development of personality खेल प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य होता है कि खिलाड़ियों में व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना। 2. मानसिक विकास/Mental development खेल प्रशिक्षण द्वारा खिलाड़ियों के मानसिक विकास का अभिन्न अंग है सामान्यता देखा गया है कि उच्च रक्तचाप के खिलाड़ियों को मानसिक दबाव बड़ जाता है। इस तरह खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से दबाव बढ़ जाता है। 3. शारीरिक क्षमता का विकास /Development of physical fitness खेल प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के शारीरिक क्षमता का विकास करना होता है शारीरिक क्षमता का विकास मुख्यतः कुछ इस प्रकार होता है गति, शक्ति, सहनशीलता, लचीलापन, तथा अन्य योग्यताओं से होती है और यह योग्यताएं उच्च प्रदर्शन के लिए बहु उपयोगी होती हैं। 4. तकनीकी का विकास/Development of technique शारीरिक योग्यताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रयोग करने में सहायक होती है । उत्तम खेल प्रदर्शन के लिए तकनीकी विकास आवश्यक है। 5. कौशल का विकास/Development of skill किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कौशल का विकास होना बहुत जरूरी है। कौशल का विकास खेल प्रशिक्षण से ही संभव है |
|