1.

खेती के कारण मनुष्य के जीवन में आए परिवर्तन के विषय में अपने विचार लिखिए

Answer»

कारण मनुष्य के जीवन में आए परिवर्तन के विषय में अपने विचार लिखिए। उत्तर-  जब तक मनुष्य ने खेती करना प्रारंभ नहीं किया था वह एक स्थान पर नहीं रहते थे। भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकते रहते थे | जब से उन्होंने खेती करना प्रारंभ किया वे एक स्थान पर रहने लगे और नगरों को बसाना प्रारंभ किया। खेती करने से उन्हें आने वाले समय का ज्ञान होने लगा और बीजों को संभाल कर रखने लगे जिस कारण उन्होंने चीजों को संभाल कर रखना प्रारंभ किया। खेती के कारण ही वह आपस में मिलने जुड़ने लगे और एक नई सभ्यता का युग प्रारंभ हुआ। अब उन्हें भोजन तलाश करने की अधिक चिंता नहीं रहती थी जिस कारण वह अपने समय को अन्य दूसरे खोजी कार्यों में लगाने लगे।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions