| 1. |
ख्याति अर्थात् क्या ? |
|
Answer» ख्याति (पघड़ी) (Goodwill) का अर्थ : जो पेढ़ी अपनी प्रतिष्ठा, खास प्रकार के संबंध या स्थिर ग्राहक वर्ग और अन्य कारणों से सामान्य पेढ़ीयों से अधिक लाभ कमाने की क्षमता रखती हो ऐसी पेढ़ी के पास “ख्याति” है ऐसा कहा जाता है । ख्याती व्यवसाय की प्रतिष्ठा का मूल्य दर्शानेवाली अदृश्य मिलकत है । कई पेढ़ीयाँ बाजार में इतनी प्रतिष्ठा, नाम या ग्राहकों का विश्वास प्राप्त कर लेती है कि जिससे ग्राहक बार-बार उसी पेढ़ी पर माल खरीदने जाते है, जिससे इन पेढ़ीयाँ को बाजार की अन्य पेढ़ीयाँ से अधिक लाभ कमाने का अवसर मिलता है । पेढ़ी की बाजार में प्रतिष्ठा या विश्वसनीयता जितनी ज्यादा उतनी ही उसकी ख्याति का मूल्य अधिक होता है। लोर्ड एल्डन ने कहा है कि, “ख्याति यह कुछ नहीं परंतु पुराने ग्राहक पुरानी जगह (पुरानी पेढ़ी से) पर स्थिर रहेगे ऐसी संभावना है।” |
|