1.

किस बात की कल्पना लेखक को भावमुग्ध कर देती है ?

Answer»

लेखक कुटी में बापू के कमरे में अनेक चटाइयाँ पड़ी देखता है। बापू से मिलने के लिए देश-विदेश से आनेवाले व्यक्ति उन पर बैठते और उनकी अमृतवाणी सुनते थे। लेखक सोचता है कि इन्हीं चटाइयों पर कभी जवाहरलाल नेहरू, राजेन्द्र प्रसाद, सरदार पटेल जैसे देश के बड़े नेता बैठे होंगे। इनके अतिरिक्त संसार के बड़े-सेबड़े राजनीतिज्ञ, पत्रकार और साहित्यकार भी बैठे होंगे। आज उन्हीं पर लेखक अकेला बैठा है। अपने इसी सौभाग्य की कल्पना लेखक को भावमुग्ध कर देती है।



Discussion

No Comment Found