1.

किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कुल से होती है या उसके कर्मों से ? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

Answer»

संसार में जो भी महापुरुष हुए हैं यदि उन्हें आज हम याद करते हैं तो उनके उच्च कर्मों की वजह से, इसलिए नहीं कि उनका जन्म उच्च कुल में हुआ था। यदि महानता का मापदंड उच्च कुल ही होता तो सभी उच्च कुल में जन्म लेनेवाले सभी महान बन गए होते परन्तु ऐसा नहीं है। कबीर, सूर, तुलसी जैसे लोग सामान्य परिवार में हुए थे, जिनका अचपन कष्टगय था। फिर भी ये अपने श्रेष्ठ कर्मों के आधार पर संसार में प्रसिद्ध हुए। अतः यह सत्य है कि व्यक्ति की पहचान उसके कुल से नहीं बल्कि उसके कर्म से होती है।



Discussion

No Comment Found