| 1. |
किसी एक शैक्षणिक यात्रा का वर्णन करते हुए अपने मित्र के नाम पत्र लिखिए|(या)आप अपनी पाठशाला की ओर से विहार – यात्रा पर गए हैं। इसका वर्णन करते हुए मित्र के नाम पत्र लिखिए। |
|
Answer» विजयवाडा, प्यारे मित्र वेणु, मैं यहाँ कुशल हूँ। आशा करता हूँ कि तुम भी वहाँ सकुशल हो। कुछ दिनों के पहले हमारी पाठशाला के दसवीं कक्षा के छात्र शैक्षणिक यात्रा के लिए वरंगल गये। उनके साथ मैं भी गया। हम कुल मिलाकर साठ छात्र इस शैक्षणिक यात्रा पर गये। हमारे समाज शास्त्र के अध्यापक और प्रधानाध्यापक भी हमारे साथ आये। हम वरंगल में दस दिन ठहरे। वरंगल देखने लायक नगर है। यह तेलंगाणा राज्य का एक जिला है। जिला केंद्र है वरंगल। वरंगल बहुत देखने लायक नगर है। वरंगल के पास ही हनुमकोंडा है। हम यहाँ हज़ार स्तंभ देवालय, जुलाजिकल पार्क, अंबेड्कर की मूर्ति, पद्माक्षी मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, काकतीय जू पार्क, मल्लिकार्जुनस्वामी मंदिर, श्री विद्या सरस्वती शनि मंदिर, गोविंदराजुलु गुट्टा, इस्कान मंदिर, काकतीय विश्व विद्यालय, नेशनल इन्स्टिट्यूट आफ़ टेकनालजी, अरोरा डिग्री कॉलेज, भद्रकाली मंदिर, रामप्पा मंदिर, वरंगल किला, पाकाला लेक (झील), एकशिला वॉटर फ़ाल और एकशिला बाल पार्क, एटूरु नागारम, खूनख्वार जंतुशाला, काकतीय रॉक गार्डेन, वरंगल विमान केंद्र, रामगुंडम विमान केंद्र, हकिपेट एयर फ़ोर्स स्टेशन, इन्स्टिट्यूट काकतीय म्यूजिकल गार्डेन, ऐनवोल मल्लन्ना मंदिर, रामन्न पेट, वरंगल, कोमटिपल्लि, काजीपेट नगर रेल्वे स्टेश्न, काजीपेट जंक्शन आदि रेल्वे स्टेशन भी हम ने देखें। मैं आशा करता हूँ कि तुम भी आगामी छुट्टियों में वरंगल अवश्य देखते हो। तुम्हारे प्यारे मित्र, पता: |
|