1.

किसी पुस्तक विक्रेता के नाम पर आवश्यक पुस्तकें माँगते हुए पत्र लिखिए।

Answer»

काकिनाडा,
दि. x x x x x

प्रेषक :
क्र.सं. 25 नौवीं कक्षा ‘बी’,
जि.प. हाईस्कूल, काकिनाडा।
सेवा में,
व्यवस्थापक जी, पुस्तक विक्रय विभाग,
वी.जि.यस. स्टोर्स, अमलापुरम।

प्रिय महोदय,

निम्न लिखित पुस्तकें ऊपर दिये गये पते पर वी.पी.पी. के द्वारा यथा शीघ्र भेजने की कृपा करें। पेशगी ₹ 1500 भेज रहा हूँ।
आवश्यक पुस्तकों की सूची :
1) सरल हिन्दी व्याकरण भाग – 1 …………. 6 प्रतियाँ
2) हिन्दी तेलुगु कोश …………. 4 प्रतियाँ
3) हिन्दी रचना भाग – 2 …………… 3 प्रतियाँ

आपका विश्वसनीय,
x x x,
क्रम संख्या – 25

पता :
श्री व्यवस्थापक जी,
पुस्तक विक्रय विभाग,
वी.जि.यस. स्टोर्स,
अमलापुरम।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions